जीएम रेलवे ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित

ख़बर शेयर करें

: महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर के मुख्य आतिथ्य में 24 जुलाई, 2026 को रेलवे प्रेक्षागृह, गोरखपुर में आयोजित अंतर्मण्डलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता/टैलेंट हंट शो के ग्रैंड फिनाले के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। महाप्रबन्धक श्री उदय बोरवणकर ने दीप प्रज्ज्वलित एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात ग्रैंड फिनाले के विजेता प्रतिभागियों ने अपनी मनोहारी प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि श्री बोरवणकर ने विजयी प्रतिभागियों तथा निर्णायक मंडल को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री मनोज कुमार, प्रमुख विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन (नरवो) की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी बोरवणकर, नरवो की सदस्यायें, यूनियन के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं प्रतिभागी उपस्थित थे।

इस अवसर पर महाप्रबन्धक श्री उदय बोरवणकर ने कहा कि आज हमने इस प्रेक्षागृह में बहुत ही खास पल बिताये, जहाँ बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पेश की। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे पर यह एक अभिनव पहल है। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक भूमि पूर्वोत्तर रेलवे पर कला एवं संस्कृति का अद्भुत समन्वय है। श्री बोरवणकर ने रेल परिवार की प्रतिभा की प्रशंसा की तथा उन्होंने बच्चों के अभिभावकों को अभिनन्दन करते हुये कहा कि अभिभावकों द्वारा बच्चों के व्यक्तित्व के विकास के लिये जो नींव रखी जा रही है, वह अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से रेल परिवार और उनके बच्चों की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया गया। महाप्रबन्धक ने कहा कि मुख्यालय तथा तीनों मंडलों के कलाकारों ने मंच पर विभिन्न कलाओं एवं विधाओं का एक अद्भुत संसार रचा है। उन्होंने कहा कि कार्मिक विभाग एवं कला समिति के कलाकारों के समन्वय से कार्यक्रम का सफल मंचन हो पाया। महाप्रबन्धक ने अनावी शाह के गायन की काफी सराहना की। श्री बोरवणकर ने विजेता कलाकारों एवं इन प्रतियोगिताओं में सम्मिलित प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  रंग लाई पर्यावरण विद् आशुतोष पंत की मुहिम पॉलीथिन उन्मूलन पर जन हित याचिका की हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

इसके पूर्व, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री मनोज कुमार ने स्वागत सम्बोधन में कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे में इस प्रकार की प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की गई है, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों के बच्चों ने प्रतिभाग किया है। उन्होंने कहा कि आज का आयोजन कला के उत्सव का आनन्द लेने तथा पूर्वाेत्तर रेलवे परिवार के रिश्तों को और मजबूत बनाने का अवसर है। श्री मनोज कुमार ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि रेल कर्मियों के बच्चे कला तथा साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे एवं आज की शाम को अविस्मरणीय बनायेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा उ‌द्देश्य रेलकर्मियों और विशेषकर उनके बच्चों एवं परिजनों के अन्दर छिपी हुई अ‌द्भुत रचनात्मक प्रतिभाओं को एक सशक्त तथा सम्मानजनक मंच प्रदान करना है। श्री मनोज कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से कर्मचारियों और उनके परिवारजनों का उत्साहवर्धन होगा। प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी ने आशा व्यक्त की कि यह मंच कलाकारों के बीच आपसी भाईचारे और ‘रेल परिवार‘ की भावना को और प्रगाढ़ करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  दुष्कर्म के आरोपी व्यापारी नेता को कोर्ट से नहीं मिली राहत

आज के कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के कविता पाठ में सैयद मोहम्मद अहद (मुख्यालय) एवं निखिल प्रसाद मौर्या (लखनऊ मंडल); वादन में आशीष एडम्यूड (इज्जतनगर मंडल); गायन के शास्त्रीय संगीत में श्रीमती किरण विष्ट (इज्जतनगर मंडल) तथा उप शास्त्रीय/सुगम संगीत में अनावी शाह (इज्जतनगर मंडल) एवं सुहानी मिश्रा (मुख्यालय); मैजिक शो में अग्रिमा श्रीवास्तव (इज्जतनगर मंडल); लोक नृत्य में गुलशन आरा (इज्जतनगर मंडल); उप शास्त्रीय नृत्य में मुख्यालय से कनिका सोनकर एवं आकृति श्रीवास्तव; समूह नृत्य में गुलशन आरा ग्रुप (इज्जतनगर मंडल) और शास्त्रीय नृत्य में मुख्यालय से सनावी श्रियम एवं सारिका प्रकाश एवं संस्कृति शर्मा (लखनऊ मंडल) ने अपनी प्रस्तुति दी।
वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी/मुख्यालय श्री गोपाल प्रसाद गुप्ता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचलान श्री आसिफ जहीर एवं श्रीमती रचना श्रीवास्तव ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर मंतर मामले में आईजी कुमाऊं का बड़ा बयान, जसवीर उत्तराखंडी ने भेजी रिपोर्ट

(सुमित कुमार)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकार

Advertisement
Ad Ad Ad Ad