खुशखबरी : इस देव स्थल से शुरू होगी 84 लाख की सड़क, विधायक का होगा भव्य स्वागत
![](https://hanskripa.com/wp-content/uploads/2024/10/20240722_121450.jpg)
राज्य योजना आयोग के अंतर्गत नैनीताल की लाल कुआं विधानसभा के बिंदुखत्ता स्थित श्री हंस प्रेम योग आश्रम से बिंदुखत्ता शांतिपुरी मुख्य मार्ग तक लिंक रोड एवं पुलिया निर्माण हेतु 84 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट के प्रयासों से स्वीकृति निर्माण कार्य के लिए निविदाएं भी आमंत्रित कर दी गई है निविदाओं की वैधता 120 दिन होगी जबकि कार्य करने की अवधि 9 महीने रखी गई है उल्लेखनीय है कि बिंदुखत्ता के संजय नगर दो स्थित श्री हंस प्रेम योग आश्रम देश की प्रमुख आध्यात्मिक एवं धार्मिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा संचालित है जिसकी स्थापना यहां योगीराज हंस जी महाराज जी के द्वारा मानव धर्म के प्रचार के दौरान 1936 में की गई थी बाद में इस दिव्य स्थल पर जगत जननी राजेश्वरी माता जी के द्वारा शिवलिंग स्थापित किया गया और बाद में महात्मा परमानंद जी द्वारा इस दिव्या स्थल को तपस्थली के रूप में बनाया गया इस आश्रम के साथ-साथ बिंदुखत्ता की बसावट का भी क्रम शुरू हुआ वर्तमान में महात्मा सत्यबोधानंद जी एवं मानव उत्थान सेवा समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं के द्वारा आश्रम की व्यवस्थाएं देखी जाती हैं
![](https://hanskripa.com/wp-content/uploads/2024/10/1000000737.jpg)
विधायक डॉ मोहन बिष्ट द्वारा विधायक पद की शपथ लेने के कुछ ही समय बाद यह ऐलान किया गया था कि वह बिंदेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्य के लिए विधायक निधि से अनुदान दिलवाएंगे इसके अलावा श्री हंस प्रेम योग आश्रम से बिंदुखत्ता शांतिपुरी मुख्य मार्ग तक लिंक मार्ग एवं पुलिया निर्माण कराया जाएगा
![](https://hanskripa.com/wp-content/uploads/2024/10/1000541517.jpg)
उनके द्वारा पूर्व में बिंदेश्वर महादेव मंदिर के लिए विधायक निधि से अनुदान राशि प्रदान की गई और अब उनके द्वारा 84 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत कराई गई है इधर मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानंद जी, प्रचारिका बाई जी आलोकानंद जी मानसानंद जी के अलावा भुवन चंद्र भट्ट स्वामीनाथ पंडित दीपक कांडपाल गोविंदी बिष्ट उमेद सिंह रावत ध्यान सिंह रावत राजेंद्र भट्ट शंभू दत्त नैनवाल अजय उप्रेती भागीरथी पांडे माला सिंह रणविजय सिंह गणेश दत्त उप्रेती मधु मित्तल मीणा सपरा ठाकुर अजय सिंह आनंद मौर्य अर्जुन सिंह समेत अनेकों कार्यकर्ताओं ने विधायक डॉ मोहन बिष्ट का आभार व्यक्त किया है तथा मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा शीघ्र ही उनका नागरिक अभिनंदन किया जाने का भी ऐलान किया गया है
![](https://hanskripa.com/wp-content/uploads/2024/08/webtik-promo1.png)