महाकुंभ में कुमाऊं से प्रस्थान करेंगी देव डोलिया, श्याम सिंह नेगी बने समन्वयक
वर्ष 2027 में हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ को लेकर कुमाऊं अंचल से देव डोलियों की रथ यात्रा की तैयारी की जा रही हैं इसी के तहत श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभायात्रा समिति द्वारा हल्द्वानी निवासी समाजसवी श्याम सिंह नेगी को कुमाऊँ मंडल समन्वयक नियुक्त किया गया है उक्त संदर्भ में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर पोखरियाल द्वारा अवगत कराया गया है की श्री नेगी कुमाऊँ मंडल से आने वाले समस्त देव डोली यात्रा का समन्वय स्थापित करेंगे तथा स्थानीय इष्ट देवता ध्वजवाहक यात्रा मार्ग आदि की जानकारी से केंद्रीय कार्य समिति को अवगत कराया जाएगा इधर श्याम सिंह नेगी ने बताया कि कुमाऊं के सभी छह जनपदों से टीम गठन कर विस्तृत रूपरेखा तैयार की जा रही है उन्होंने बताया कि जनपद चंपावत के मा पूर्णागिरी धाम अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम बागेश्वर के बागनाथ धाम अखिल तारिणी कोट गाड़ी मंदिर भद्रकाली मंदिर झूला देवी मंदिर, गंगोलीहाट की मां काली मंदिर आदि देवस्थानों से देवड़ोलियों को शोभायात्रा के माध्यम से महाकुंभ हरिद्वार में देवस्नान कराया जाएगा उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रत्येक जनपद में संयोजक एवं समन्वयक जल्दी नियुक्त कर दिए जाएंगे


आखिरकार सफल हुआ हल्द्वानी के वर्मा दंपति का संघर्ष
भाजपा के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान