खुशखबरी : सेंचुरी पेपर मिल के सीएसआर फंड से सी एच सी हल्दूचौड़ को मिली एक्स-रे मशीन

ख़बर शेयर करें

सांसद अजय भट्ट के प्रयासों से सेंचुरी पेपर मिल द्वारा सी एस आर फंड के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ को दी गई एक्स रे मशीन ने अपना कार्य करना शुरू कर दिया है इसको लेकर के क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर प्राप्त है समाज सेवी हेमंत गोनिया तथा गोविंद बल्लभ भट्ट ने सांसद अजय भट्ट से एक-रे मशीन चालू करवाने की गुहार की थी जिस पर सांसद अजय भट्ट ने सेंचुरी पेपर मिल से सीएसआर फंड के तहत उक्त सुविधा उपलब्ध कराने को कहा था

यह भी पढ़ें 👉  शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा 12 अप्रैल को लालकुआं में

सेंचुरी पेपर मिल लाल कुआं ने जनहित की मांग को प्राथमिकता में रखते हुए डेढ़ लाख रुपए स्वीकृत कर एक्स रे मशीन शुरू होने का मार्ग प्रशस्त किया है उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत हल्दूचौड़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आधारशिला रखी थी पूर्व मंत्री का यह कार्य क्षेत्र के लोगों के लिए एक संजीवनी सा साबित हो रहा है