खुशखबरी 11 जून से प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी लालकुआं टू वलसाड स्पेशल ट्रेन

ख़बर शेयर करें

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर

गोरखपुर, 05 जून, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 05344/05343 लालकुआँ-वलसाड-लालकुआँ ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन लालकुआँ से 11 जून से 09 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा वलसाड से 12 जून से 10 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को 05 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

05344 लालकुआँ-वलसाड ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 11 जून से 09 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को लालकुआँ से 09.00 बजे प्रस्थान कर बरेली सिटी से 11.05 बजे, बदायूँ से 12.15 बजे, कासगंज से 13.55 बजे, मथुरा कैंट से 15.58 बजे, मथुरा जं. से 16.20 बजे, भरतपुर से 18.05 बजे, सवाई माधोपुर से 20.40 बजे, कोटा से 22.25 बजे, दूसरे दिन रतलाम से 04.00 बजे, छायापुरी से 07.55 बजे तथा सूरत से 10.32 बजे छूटकर वलसाड 12.00 बजे पहुँचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दिया नैनीताल को बड़ा तोहफा

वापसी यात्रा में, 05343 वलसाड-लालकुआँ ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 12 जून से 10 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को वलसाड से 15.25 बजे प्रस्थान कर सूरत से 16.30 बजे, छायापुरी से 19.00 बजे, रतलाम से 22.55 बजे, दूसरे दिन कोटा से 04.13 बजे, सवाई माधोपुर से 05.53 बजे, भरतपुर से 08.50 बजे, मथुरा जं. से 10.15 बजे, मथुरा कैंट से 10.32 बजे, कासगंज से 12.40 बजे, बदायूँ से 14.12 बजे तथा बरेली सिटी से 15.25 बजे छूटकर लालकुआँ 17.45 बजे पहुँचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हार्दिक अभिनंदन , सफदर हुसैन बने पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी

इस गाडी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा

(सुमित कुमार)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

Advertisement
Ad Ad Ad Ad