यहां कमला बिष्ट को बनाया बीएलजेपी ने अपना उम्मीदवार
उत्तराखंड में अपनी सियासी जमीन तलाश रही भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी ने रानीखेत से कमला बिष्ट के नाम पर मोहर लगाई है कमला बिष्ट भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी से नपा अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रहेंगी वे 30 तारीख को अपना नामांकन दर्ज करेंगी कमला बिष्ट रानीखेत क्षेत्र की प्रमुख महिला समाजसेविका हैं तथा महिला मंगल दल की अध्यक्ष भी रह चुकी है और समय-समय पर सामाजिक आंदोलन का भी हिस्सा रही हैं इधर भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री जीवन चंद्र उप्रेती कुमाऊं प्रवास पर हैं उन्होंने बताया कि 30 तारीख को कमला बिष्ट का परचा दाखिल कराया जाएगा
पर्यावरण विद डॉक्टर आशुतोष पंत ने हनुमान भक्तों को बांटे फलदार पौधे
भाजपा नगर अध्यक्ष तारा पांडे ने किया वार्ड नंबर एक आंगनवाड़ी केन्द्र में राष्ट्रीय पोषण महा अभियान का शुभारंभ
17 सितंबर को होगी बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम सुनवाई