यहां गंगा यमुना उफान पर सड़क पर हो रहा अंतिम संस्कार

ख़बर शेयर करें

प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर हैं। घाटों पर पानी चढ़ गया है। गंगा-यमुना के इलाके जलमग्न हो रहे हैं। शहर के करीब 15 से अधिक मुहल्लों पर बाढ़ खतरा मंडराने लगा है। नाग वासुकी, छोटा बघाड़ा, सलोरी, नेवादा, दारागंज के इलाके के सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हर- हर महादेव: शिव को भाए सावन

दारागंज के श्मशान घाट पर पानी भर गया है। अभी भी तेज बहाव है। ऐसे में शवों का अंतिम संस्कार श्मशान घाट बंद कर दिया गया है। अब अंतिम संस्कार दारागंज से संगम जाने वाली सड़क, मोरी रोड पर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दुखद खबर: नहीं रहे लालकुआं के समाज सेवी संजीव चौधरी

मंगलवार को करीब 13 शवों का अंतिम संस्कार सड़क पर किया गया। इसके अलावा गंगापार और यमुनापार के कछारी इलाकों के 200 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। झूसी और अरैल के करीब 7 गांवों में पानी अंदर घुस गया है।

Advertisement