बिंदुखत्ता राजस्व गांव के लिए इंडिया गठबंधन की देहरादून में गर्जना, पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब
बिंदुखत्ता समेत अनेक खत्तों को राजस्व गांव घोषित करने तथा आपदा पीड़ितों को भूमि दिलाने की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन ने आज अपनी पूर्व निर्धारित घोषणा के तहत देहरादून के गांधी पार्क में जोरदार धरना प्रदर्शन किया इंडिया गठबंधन के नेताओं के आह्वान पर लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने जाकर धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया और बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने की शीघ्र अधिसूचना जारी करने की भी मांग की गई धरना प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत अनेक कांग्रेसी वरिष्ठ नेता एवं इंडिया गठबंधन के घटक दल विशेष कर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे धरना प्रदर्शन से लौट रहे कांग्रेस नेता गिरधर बम ने धरना प्रदर्शन को बेहद सफल बताते हुए कहा कि

हर हाल में अब राजस्व गांव की मांग पूरी होगी लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से धरना प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल शेखर जोशी हरीश बिसौती पुष्कर सिंह दानू कुंदन सिंह मेहता गोविंद बल्लभ भट्ट मूलचंद कोली गुरदयाल मेहरा मोहन चंद्र कुडाई रमेश कुमार विमला रौथाण मीना कपिल उर्मिला धामी राधा दानू समेत अनेकों मौजूद रहे
बेहतरीन कार्यशैली के रूप में जाना जाएगा वन क्षेत्र अधिकारी मुकुल चंद्र शर्मा का कार्यकाल, समाज सेवा के क्षेत्र में भी प्रस्तुत कर रहे हैं उत्कृष्ट उदाहरण