Advertisement

बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर रफ़्तार पकड़ता इंडिया गठबंधन का आंदोलन

ख़बर शेयर करें

बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भाकपा माले एवम् इंडिया गठबन्धन के बैनर तले हो रहा आंदोलन आज 10वे दिन भी जारी रहा l
10वे दिन अनशन में रंजीत सिंह गैरा जी, पीतांबर पंत जी, हरीश चन्द्र डुंगराकोटी जी, महेश लाल जी, श्री हरिकेश राजभर जी, बबलू प्रशाद जी बैठे l भूमि हीन संगठन के अध्यक्ष धरम सिंह
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा जी कुंदन सिंह मेहता जी श्रीमति वीना जोशी जी गिरधर सिंह बम जी माले नेता विमला पाल जी ने जूस पीला कर अनशन कारियो का अनशन तुड़वाया तथा नए अनशन कारियो को माला डाल कर 24 घंटे के लिए अनशन पर बैठाया l

बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव बनाने समेत 9 सूत्रीय मांगों पर 2 अक्टूबर गाँधी जयंती से इंडिया गठबंधन की पार्टियों- कांग्रेस, भाकपा (माले), अखिल भारतीय किसान महासभा, पूर्व सैनिकों एवं बिन्दुखत्ता की जागरूक जनता द्वारा शहीद स्मारक, कार रोड पर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन छठे दिन भी जारी रहा.

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी ने कुमाऊं से शुरू की उत्तराखंड उत्थान जात्रा

क्रमिक अनशन को समर्थन देने अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला का प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा जिसमें सचिव वेद प्रकाश, प्रेम सिंह नयाल, पंकज चौहान, दीवान सिंह बर्गली, चंदन सिंह मटियाली, दौलत सिंह कुंजवाल एवं हल्द्वानी से अमित कोहली भी पहुंचे.

संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, बिंदुखत्ता हो या बागजाला मालिकाना अधिकार सरकारों से जनता की एकता के बल पर संघर्ष के माध्यम से ही मिलेगा. वन भूमि में दशकों से बसी जनता अब भाजपा सरकार की वादाखिलाफी को समझ चुकी है. डबल इंजन भाजपा सरकार आंदोलन की ही सुनती है किसानों और युवाओं के आंदोलन ने यह साबित कर दिया है. सभी वन भूमि वासियों को सरकार के खिलाफ मिलजुलकर लड़ना होगा.

छठे दिन के कार्यक्रम मे भाकपा माले नेता भुवन जोशी, कांग्रेस नेता गुरदयाल मेहरा, चंचल सिंह, राजेन्द्र सिंह चौहान, भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप बथियाल, महामंत्री प्रकाश कापड़ी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुन्दन सिंह मेहता, हरेंद्र बोरा, प्रमोद कलोनी, माले नेता किशन बघरी, विमला पाल, कांग्रेस नेत्री मीना कपिल, बीना जोशी, रमेश कुमार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष पुष्कर दानू, भाकपा माले नेता नैन सिंह कोरंगा, त्रिलोक राम, आनंद दानू, हरीश भंडारी, प्रमोद कुमार, कांग्रेस नेता राजपाल, त्रिलोक सिंह दानू, मोहन कुडाई, उमेद सिंह मेहता, विनोद बिष्ट, हरीश सुयाल व अन्य कांग्रेस, भाकपा माले, किसान महासभा के कार्यकर्ता व बिंदुखत्ता की जनता मौजूद रही। संचालन कांग्रेस नेता प्रकाश आर्य ने किया.

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी ने कुमाऊं से शुरू की उत्तराखंड उत्थान जात्रा

आंदोलन की 9 सूत्रीय मांगें:

  1. बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव बनाने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर चुनाव से पहले राजस्व गाँव की अधिसूचना जारी करो ।
  2. गौला नदी से भूकटाव रोकने हेतु स्थाई तटबन्धों / सुरक्षा दीवारों का शीघ्र निर्माण करो
  3. पेपर मिल में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दो ।
  4. सेंचुरी पेपर मिल (वर्तमान में आई टी सी पेपर मिल ) से हुए 2021 समझौते के अनुरूप घोड़ानाला बिन्दुखत्ता में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु ओवरहेड टैंक और नलकूप का निर्माण एवं मिल द्वारा छोड़े जा रहे प्रदूषित पानी को भूमिगत करने के समझौते को लागू करो । नाले में मौजूद मगरमच्छो को अन्यत्र स्थानांतरित करो.
  5. आवारा पशुओं से किसानों व राहगीरों को निजात दिलाई जाये एवं गौशालाओं को दिये जाने सरकारी अनुदान की सुविधा बिन्दुखत्ता क्षेत्र के पशुपालकों को भी दी जाये ।
  6. अशोक चक्र से सम्मानित शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के नाम से स्वीकृत स्टेडियम का निर्माण शीघ्र करो ।
  7. बिन्दुखत्ता क्षेत्र की जर्जर सड़कों को शीघ्र ठीक करो।
  8. श्रीलंका टापू गाँव में आवागमन हेतु पुल का निर्माण एवं विद्युतीकरण का कार्य शीघ्र करो ।
  9. बिन्दुखत्ता के हर घर तक विद्युत पोल शीघ्र लगाओ.