अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता ये टीमें पहुंची सेमीफाइनल में

ख़बर शेयर करें

अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता- 2025
याँत्रिक कारखाना व आर.पी.एफ. की टीमों का सेमीफाइनल में प्रवेश

बरेली 27 मार्च, 2025ः मण्डल क्रीड़ा संघ पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर द्वारा रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम रोड नं. 04 पर आयोजित की जा रही अन्तर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अन्तर्गत आज खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में यांत्रिक कारखाना की टीम ने टी.आर.डी. की टीम को 96 रनों से पराजित कर सेमीफइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर टी.आर.डी. की टीम ने याँत्रिक कारखाना की टीम को पहले बल्लेबाज़ी का न्योता दिया जिसमे यांत्रिक कारखाना की टीम की तरफ से मोहन सिंह ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए मात्र 43 गेंदों पर 13 चोकों व 01 छक्के की मदद से 80 रन, अनिल यादव ने 25 गेंदों पर 43 रन एवं वसीम मियाँ के 23 रनो की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में 07 विकेट खोकर 222 रन बनाये। टी.आर.डी. टीम की तरफ से तरुण ने 03, संजीव मीणा ने 02 तथा शशिरंजन व यू.बी.सिंह ने 01-01 खिलाडी को आउट किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टी.आर.डी. की टीम 17.4 ओवरों सभी विकेट खोकर मात्र 126 रनों पर आल आउट हो गई। योगेश ने 43 रन व गोपाल ने 20 रनो का योगदान दिया। यांत्रिक कारखाना टीम की तरफ से राकेश ने बढ़िया गेन्दबाज़ी करते हुए 04 ओवरों में 04 विकेट, राधे मीणा और रोहित कुमार ने 02-02 विकेट तथा अरविन्द व प्रियांक ने 01-01 खिलाडी को आउट किया। मैच का ’मैन ऑफ द मैच’ शानदार बल्लेबाज़ी के लिए यांत्रिक कारखाना के मोहन सिंह रहे।

तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में आर.पी.एफ. की टीम ने कार्मिक विभाग की टीम को 123 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर सेमीफइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आर.पी.एफ. की टीम ने गोपाल भंडारी के ताबड़तोड़ अर्धशतक 43 गेंदों पर 6 चोकों व 09 छक्कों की मदद से नाबाद 93* रन, संदीप भारती के शानदार अर्धशतक 36 गेंदों पर 10 चोकों व 02 छक्कों की मदद से 69 रन, व नरेन्द्र पिलखवाल के शानदार 24 गेंदों पर 6 चोकों की मदद से नाबाद 42* रनो की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में 02 विकेट खोकर 249 रनो का विशाल लक्ष्य रखा। कार्मिक विभाग टीम की तरफ से रामपाल व दीपक पासवान ने 01-01 खिलाडी को आउट किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कार्मिक विभाग की टीम 15.3 ओवरों में मात्र 125 रनों पर आल आउट हो गई।रामपाल ने बढ़िया बल्लेबाज़ी करते हुए 29 गेंदों पर 46 रन व अक्षत के 23 रनो के अतिरिक्त कार्मिक विभाग का कोई भी बल्लेबाज़ आर.पी.एफ. की कसी गेन्दबाज़ी व चपल छेत्ररक्षण के आगे नहीं टिक सका। आर.पी.एफ. टीम की तरफ से केदारमल यादव व रमेश चंद मीणा ने बढ़िया गेन्दबाज़ी करते हुए 03-03 विकेट तथा संदीप भारती ने 02 खिलाडियों को आउट किया। मैच का ’मैन ऑफ द मैच’ हरफनमौला प्रदर्शन के लिए आर.पी.एफ. के संदीप भारती रहे।

इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर (टी.आर.डी.) श्री उमेश चंद्र मिश्रा, मण्डल सुरक्षा आयुक्त श्री पवन कुमार श्रीवास्तव, मंडल विद्युत इंजीनियर (टी.आर.डी.) श्री राजकुमार, मंडल क्रीड़ा अधिकारी श्री संदीप सिंह, मंडल विद्युत इंजीनियर (ओ.पी.) श्री जीतेन्द्र खटिक, सहायक कार्मिक अधिकारी श्री बब्लू, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाडी श्री पदमवीर सिंह एवं अन्य गणमान्य लोग व खेल प्रेमी उपस्थित थे। अम्पायरिंग शरद फर्नांडीस, शैलेश चंद्र वर्मा व आकाश कुमार , स्कोरिंग आकाश तथा कमेंटरी संजय कुमार, शुभ गंगवार व कृष्णा ने की।

टूर्नामेंट आयोजक श्री माजिद हसन खान ने बताया कि कल 28 मार्च, 2025 को चौथा क्वार्टर फाइनल मैच विद्युत विभाग व यांत्रिक(समाडी) विभाग के मध्य प्रातः 07ः30 बजे से खेला जाएगा।

(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर मंडल।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad