उप जिलाधिकारी रेखा कोहली तथा नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को दिया सद्भावना सम्मेलन का निमंत्रण

ख़बर शेयर करें

मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव तथा सद्भावना सम्मेलन के मुख्य संयोजक महात्मा सत्यबोधानंद जी ने आज उप जिलाधिकारी रेखा कोहली तथा नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को सद्भावना सम्मेलन का निमंत्रण पत्र दिया महात्मा सत्यबोधानंद जी ने बताया कि 15 फरवरी को विराट सद्भावना सम्मेलन होगा

यह भी पढ़ें 👉  शिव कथा में बताई तारकासुर वध की कहानी

जिसे अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संत सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज जी संबोधित करेंगे इस अवसर पर अनेक तीर्थ स्थलों के संत महात्मा भी पहुंचेंगे महात्मा सत्यबोधानंद जी ने बताया कि सद्भावना सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोर-जोर से की जा रही है तथा उत्तराखंड के अलावा दिल्ली पंजाब हरियाणा राजस्थान उत्तर प्रदेश हिमाचल प्रदेश गुजरात मध्य प्रदेश बिहार झारखंड छत्तीसगढ़ पश्चिम बंगाल आदि प्रांतो के अलावा पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मेलन में पहुंचेंगे