रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल हल्द्वानी में

ख़बर शेयर करें

नैनीताल 19 मार्च, 2026 सूवि-

जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि माननीय रक्षा मंत्री भारत सरकार,श्री राजनाथ सिंह दिनांक 21 मार्च, 2026 को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर आ रहे हैं।

माननीय रक्षा मंत्री दिनांक 21 मार्च को त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन बरेली से प्रस्थान कर पूर्वाहन 11:15 बजे घोड़ाखाल हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे और सैनिक स्कूल घोड़ाखाल नैनीताल में हीरक जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात माननीय रक्षामंत्री अपराह्न 01:10 बजे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल हैलीपैड से प्रस्थान कर अपराह्न 1:30 बजे आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे और आर्मी हेलीपैड से प्रस्थान कर एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी में उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात माननीय रक्षा मंत्री एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड से आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे जहां से अपराहन 03:25 बजे त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन, बरेली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad