रेलवे कर्मचारियों एवं आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगा आईआरएफसी

ख़बर शेयर करें

बरेली, 24 अप्रैल, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में स्थित मंडल चिकित्सालय, इज्जतनगर में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज 24 अप्रैल 2026 को इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (आईआरएफसी) एवं मंडल रेलवे चिकित्सालय, इज्जतनगर के मध्यएक सहमति ज्ञापन (एमओयू) किया गया। जिसमें रेलवे की तरफ से अपर मंडल रेल प्रबन्धक श्री मनोज कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. यू.एस नाग एवं आईआरएफसी की तरफ से अपर महाप्रबन्धक (वित्त) श्री नव गोयल उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  कल नैनीताल में धूमधाम से हेमवती नंदन बहुगुणा की पावन जयंती मनाएगा दुग्ध संघ

अपर मंडल रेल प्रबन्धक श्री मनोज कुमार ने कहा कि इस सहमति ज्ञापन के अंतर्गत आईआरएफसी द्वारा मंडल चिकित्सालय, इज्जतनगर को 04 अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण (YAG LASER MACHINE-01, OT TABLES-02, ABS SD 3 in 1 Bestop Lipo Power PAL Machine with Accessories 01) कुल लागत रु. 51,29,066/- की आपूर्ति हेतु वित्तीय सहयोग प्रदान किया जाएगा। इन मशीनों के माध्यम से अस्पताल में रोगियों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी तथा उपचार की प्रक्रिया अधिक प्रभावी एवं तीव्र होगी।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ के जंगलों में धधकती आग का एक बड़ा कारण यह भी बता रहे हैं डॉ आशुतोष पंत

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. यू.एस नाग ने कहा कि यह पहल रेलवे कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने आईआरएफसी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से चिकित्सालय की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा आधुनिक तकनीक से युक्त सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। यह एमओयू रेलवे के स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने एवं मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेत्री तारा पांडे का बयान, नारी शक्ति के अपमान की कीमत चुकाएगा विपक्ष

(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर मंडल।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad