लालकुआं से जीवन तथा कालाढूंगी से जसवीर उत्तराखंडी होंगे विधायक प्रत्याशी
भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी का अधिवेशन आज हल्दूचौड़ मां बैंक्विट हॉल में संपन्न हुआ अधिवेशन में वर्तमान कार्यकारिणी को यथावत रखे जाने का निर्णय लिया गया तथा उत्तराखंड की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया गया इस अवसर पर लालकुआं विधानसभा से जीवनचंद्र उप्रेती तथा कालाढूंगी विधानसभा से जसवीर सिंह उत्तराखंडी को विधायक के रूप में प्रत्याशी घोषित किया गया पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय धर्म सिंह रावत की जयंती के अवसर पर आयोजित सम्मेलन में पार्टी अधिवेशन की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई पार्टी के उपाध्यक्ष दयाल सागर जोशी महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती सुभाष नालंदे नानक चंद लोहिया सुधीर राठौर जसवीर उत्तराखंडी दीपक जोशी गीता जोशी प्रकाश जैन उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रभात ध्यानी आदि वक्ताओं ने उत्तराखंड में आगामी विधानसभा के मद्देनजर एक मजबूत विकल्प की आवश्यकता पर बल दिया डॉ आशुतोष पंत ने भी तीसरे विकल्प की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि वह पार्टी प्रत्याशियों को अपना हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे इस दौरान सुंदर सिंह खनका पवन गिरी महाराज आर्यन शर्मा हरीश भट्ट दीप चंद्र अग्रवाल हरीश पलड़िया संतोष कश्यप समेत अनेक लोग मौजूद रहे