लक्ष्मी नारायण बैंकट हॉल में हुआ लखपति दीदी सम्मान समारोह

ख़बर शेयर करें

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के मोटाहल्दू स्थित एक बैंकट हॉल में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सशक्त महिला समृद्ध भारत की थीम पर लखपति दीदी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस दौरान विधायक डॉ मोहन बिष्ट एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने भारतीय महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया डॉ मोहन बिष्ट एवं दीपेंद्र कोश्यारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण महिला स्वरोजगार महिला आत्मनिर्भर जैसे अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है जिसमें स्वरोजगार के माध्यम से अपने एवं अपने परिवार की आजीविका चलाने वाले एवं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से अनेक विकास परक योजनाओं में सहभागिता निभाने वाली महिलाओं को लखपति दीदी योजना के नाम से प्रोत्साहित किया जाता है इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी जिला अध्यक्ष कंचन उप्रेती लालकुआं नगर अध्यक्ष तारा पांडे हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष कंचन भट्ट, किरण खड़ायत रीना भट्ट जिला पंचायत सदस्य दीपा चंदोला के अलावा अनेक महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad