मोटाहल्दू में लखपति दीदी कार्यक्रम कल: तारा पांडे

ख़बर शेयर करें

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सशक्त महिला समृद्ध भारत की थीम पर आयोजित कार्यक्रम लखपति दीदी का आयोजन कल मोटाहल्दू में सुबह 10:30 बजे से किया जाएगा यह जानकारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा की लालकुआं नगर अध्यक्ष तारा पांडे ने बताया कि मोटाहल्दू के लक्ष्मी नारायण बैंकट हॉल में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी मौजूद रहेंगी उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के हल्दूचौड़ गौलापार बिंदुखत्ता मंडल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष के अलावा भाजपा महिला मोर्चा की समस्त मंडल की पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य भी हिस्सा लेंगी उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है