श्री हंस जयंती महोत्सव में पहुंचे लालकुआं विधायक डॉ मोहन बिष्ट, योगीराज हंस जी को बताया मानवता का महान उपासक
![](https://hanskripa.com/wp-content/uploads/2024/11/IMG-20241109-WA0091.jpg)
लालकुआं के विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने हल्द्वानी स्थित पूज्य श्री सतपाल महाराज आश्रम में आयोजित श्री हंस जयंती के पावन अवसर पर कहा कि युग संत योगी राज हंस जी महाराज जी का इस धरा धाम में अवतरण सद्भावना सौहार्द और प्रेम का संदेश देने के लिए हुआ
![](https://hanskripa.com/wp-content/uploads/2024/11/1000683581.jpg)
उन्होंने अपने जीवन काल में मानव धर्म की स्थापना कर देश और दुनिया को वास्तविक ज्ञान से अवगत कराया उन्होंने कहा कि यह हमारा परम सौभाग्य है कि योगीराज हंस जी महाराज ने उत्तराखंड में जन्म लिया और इस देव भूमि से उन्होंने ज्ञान रूपी प्रकाश से जन-जन को आलोकित किया
![](https://hanskripa.com/wp-content/uploads/2024/11/1000683578.jpg)
उन्होंने इस अवसर पर मानव उत्थान सेवा समिति के संत महात्माओं से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उपस्थित श्रद्धालु जनों को शुभकामनाएं दी इस अवसर उन्होंने राज्य स्थापना दिवस पर भी उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य आज मुख्यमंत्री धामी जी के कुशल नेतृत्व में विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है शिक्षा स्वास्थ्य सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर कृषि समेत तमाम क्षेत्रों में उत्तराखंड में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है और समान नागरिक संहिता लागू करने वाला भी उत्तराखंड देश का प्रथम राज्य बना है इस दौरान मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानंद जी सुमिता बाई जी प्रचारिका बाई जी आभा बाई जी साध्वी मीना बहन साध्वी सुमन बहन साध्वी वैजयंती बहन ने विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट आशीर्वाद प्रदान कर उनके मंगलमय जीवन की कामना की तथा मंगल वस्त्र उड़ाकर उनका स्वागत किया इस दौरान मानव उत्थान सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने विधायक का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया
![](https://hanskripa.com/wp-content/uploads/2024/08/webtik-promo1.png)