उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कल बिंदुखत्ता में

ख़बर शेयर करें

बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महामंत्री समेत सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का कल भव्य स्वागत समारोह किया जाएगा कार्यक्रम मेंं उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य भी हिस्सा लेंगे यह जानकारी देते हुए बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप बथ्याल ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में होने वाले स्वागत समारोह में बिंदुखत्ता ब्लॉक के नवनियुक्त अध्यक्ष के अलावा महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन किया जाएगा उन्होंने बताया कि पुराना खत्ता स्वयंवर बैंकट हॉल में सुबह 10:00 बजे से कार्यक्रम आयोजित होगा कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल समेत अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे