महामंडलेश्वर ने किये साधु समाज के साथ मां अवंतिका शक्तिपीठ के दर्शन
लालकुआं के मां अवंतिका मंदिर में श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा से संबद्ध महामंडलेश्वर श्रद्धा गिरि एवं महामंडलेश्वर चेतना गिरी ने अवंतिका मंदिर पहुंचकर मां अवंतिका शक्तिपीठ के दर्शन कर पूजा अर्चना की उन्होंने उत्तराखंड को धर्म एवं अध्यात्म की दृष्टि से बेहद समृद्ध बताया तथा कहा कि देवभूमि धार्मिक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक रूप से देश और दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं यहां के लोगों में देवत्व का भाव दिखाई देता है उन्होंने विश्व शांति की दिशा में भी धर्म एवं आध्यात्म का विशेष महत्व बताया कहा कि धर्म के रास्ते पर चलकर ही वैश्विक शांति लाई जा सकती है महामंडलेश्वर श्रद्धा गिरी जी एवं चेतन गिरी जी के साथ आए संत समाज का यहां अवंतिका मंदिर कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने स्वागत अभिनंदन किया तथा पुष्प वर्षा कर उनके आगमन पर कृतज्ञता प्रकट की मंदिर पहुंचने पर आचार्य चंद्रशेखर जोशी ने अवंतिका मंदिर के मुख्य शक्ति पीठ पर पूजन अर्चन संपन्न कराया तथा वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत पंत ने विस्तार से मां अवंतिका शक्तिपीठ की महिमा का वर्णन किया इस अवसर पर मुख्य रूप से गोविंद सिंह राणा युवराज सिंह खाती धीरज भट्ट दीपक जोशी दीवान सिंह बिष्ट दीपक नयाल अशोक रौनक कनवाल हेमू बिष्ट विमल चौधरी रणवीर खाती राहुल समेत अनेकों मौजूद रहे
हल्दूचौड़ में संत महात्माओं ने बताई नाम की महिमा