महात्मा सत्यबोधानंद जी ने दी बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें

मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव तथा अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संत सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के परम शिष्य महात्मा सत्यबोधानंद जी ने उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी है उन्होंने कहा कि 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में सफल सभी विद्यार्थियों के मंगलमय जीवन के कामना करते हुए सदगुरुदेव एवं मां सरस्वती से प्रार्थना करता हूं कि भविष्य में सभी सफल विद्यार्थी अपना लक्ष्य हासिल करें तथा अपने परिवार समाज प्रदेश व राष्ट्र का नाम गौरवान्वित करें करें उन्होंने कहा कि वे उन परीक्षार्थियों के संग भी सहानुभूति रखते हैं जो कतिपय कारणों से सफल नहीं हो पाए लेकिन दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए और जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं इससे घबराना नहीं चाहिए वह पूरे मनोयोग से अभी से अपनी तैयारी में जुट जाए और अगले वर्ष बहुत ही अच्छे अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण करें

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad