Advertisement

जन्मदिवस पर महात्मा सत्यबोधानंद जी को किया गया सम्मानित

ख़बर शेयर करें

जन्मदिवस पर महात्मा सत्यबोधानंद जी को किया सम्मानित
मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानंद जी को आज उनके जन्म दिवस पर पंजाबी बाग दिल्ली के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर संजय दाहिया एवं उनके सहयोगी द्वारा गुलदस्ता एवं फलों की शगुन टोकरी देकर सम्मानित किया गया इंस्पेक्टर संजय दाहिया ने कहा कि महात्मा सत्यबोधानंद जी का जीवन धर्म एवं अध्यात्म के मार्ग पर चलते हुए सभी के अंदर सद्भावना एवं सौहार्द जागृत करना है उन्होंने कहा कि महात्मा सत्यबोधानंद जी जैसे संत समाज के द्वारा ही आज समाज में बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है तथा लोगों के अंदर परस्पर प्रेम एवं सद्भावना पैदा की जा सकती है महात्मा सत्यबोधानंद जी ने इंस्पेक्टर विजय दाहिया एवं उनके सहयोगी इंस्पेक्टर के द्वारा किए गए सम्मान पर उनका आभार व्यक्त किया है