शिव पार्वती विवाह प्रसंग सुनकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु, पूर्व विधायक नवीन दुम्का समेत अनेकों श्रद्धालुओं ने छका शिव कथा का अमृत

ख़बर शेयर करें

लालकुआं नगर के अंबेडकर पार्क में चल रही शिव कथा के चौथे दिन आज सुविख्यात कथा वाचिका शोमा भारती द्वारा शिव पार्वती विवाह प्रसंग, पार्वती की भोलेनाथ को प्राप्त करने के लिए कठोर तप साधना सप्त ऋषियों का कैलाश धाम पर जाकर माता पार्वती की तपस्या के बारे में भगवान भोलेनाथ को बताना एवं प्रभु श्री राम द्वारा उनसे तारकासुर के वध का उपाय आदि के संदर्भ में बहुत ही सुंदर कथा का वर्णन किया गया कथा वाचिका शोमा भारती ने कहा कि श्रद्धा और विश्वास ही शिव और शक्ति हैं जहां श्रद्धा और भक्ति होती है वहां शिव और पार्वती का वास होता है उन्होंने कहा कि जब भक्त निस्वार्थ भाव से भोलेनाथ की भक्ति करता है तो उसका हृदय उसका मन मंदिर पवित्र शिवालय बन जाता है और उसे भगवान शिव की अनुकंपा प्राप्त होती है यहां मुख्य रूप से पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का हेमवती नंदन दुर्गापाल कुंदन सिंह मेहता दीप कोश्यारी पवन चौहान डॉक्टर राजकुमार सेतिया वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम संजय अरोड़ा रोहन चौधरी रामपाल ,प्रकाश जैन, विनय रजवार वरुण पाठक दुर्गेश शुक्ला विनोद श्रीवास्तव सुभाष नगर विनोद शर्मा उमेश शर्मा मोहन चंद्र कुडाई बॉबी संबल ओम प्रकाश शर्मा लाखन सिंह मेहता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे

Advertisement
Ad Ad Ad Ad