चिकित्सा निदेशक ने किया रेलवे चिकित्सालयों का गहन निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

ख़बर शेयर करें

बरेली, 19 अप्रैल, 2026 : प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर डा0 ए.ए खान द्वारा 17 एवं 18 अप्रैल 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, कारखाना इज्जतनगर एवं मंडल चिकित्सालय, पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर का गहन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, कारखाना इज्जतनगर पर कार्यरत रेल कर्मचारियों को उच्चीकृत स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने हेतु तथा मंडल चिकित्सालय इज्जतनगर के बहिरंग विभाग एवं अन्तरंग विभाग का गहन निरीक्षण कर उच्चीकृत स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए। इसी क्रम में अपर मंडल रेल प्रबन्धक, शाखा अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों एवं रेल यूनियन के पदाधिकारियों के साथ उच्चीकृत स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदान करने से संबंधित संवाद स्थापित किया गया। जिसमें प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ ए.ए.खान ने बताया कि एक चिकित्सक को विनम्र, संयमी, धैर्यवान और बिना किसी चिंता के अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में तत्पर होना चाहिए। इसके बाद चिकित्सा कर्मियों को रोगियों के साथ मधुर संबंध स्थापित करने हेतु प्रेरित भी किया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 यू.एस. नाग, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 मनोहर कुमार, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी, डा0 आशुतोष शंखधार तथा मंडल चिकित्सा अधिकारी डा0 ऋषभ गाबा, डा0 प्राची वर्मा, डा0 युसरा हसन एवं अन्य चिकित्सा अधिकारी एवं पारा मेडिकल स्टॉफ भारी संख्या में उपस्थित थे।

(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर मंडल।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad