लालकुआं में भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी की बैठक संपन्न
भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के कार्यालय में आयोजित बैठक में आज उत्तराखंड में शराबबंदी के लिए जोरदार मुहिम चलाने का ऐलान किया गया पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा लालकुआं विधानसभा सीट से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी जीवन चंद्र उप्रेती जी की अध्यक्षता एवं कर्नल राजीव रावत की मौजूदगी में विभिन्न क्षेत्रों से उपस्थित लोगों ने हिस्सा लिया हिस्सा लेने वालों में प्रकाश वीर जैन दिव्यांग समिति के संतोष बाबू कश्यप नारी सशक्तिकरण की ओर से दीपा आर्य रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर चंद्रशेखर जोशी जल संस्थान के सेवानिवृत्त कर्मचारी हरीश जोशी दीपक जोशी पैरा ओलंपियाड भुवन गुणवंत समेत अनेकों लोग मौजूद रहे श्री उप्रेती ने कहा कि बीते दिनों अखिल भारतीय शराब बंदी मोर्चा की बनारस में हुई बैठक में उन्हें प्रतिभाग करने का अवसर मिला और उन्हें अखिल भारतीय शराबबंदी मोर्चा का उत्तराखंड प्रभारी नियुक्त किया गया है इसलिए वे चाहते हैं कि देवभूमि उत्तराखंड में शराब रूपी अभिशाप जड़ से खत्म हो इसके लिए मजबूत इच्छा शक्ति एवं दृढ़ संकल्प के साथ सभी आयु वर्ग के लोगों को आगे आना होगा


लाल कुआं नगर के समाजसेवी प्रेम बल्लभ भट्ट के निधन पर शोक की लहर