Advertisement

रेलवे का सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर अभियान जारी

ख़बर शेयर करें

बरेली, 05 नवम्बर 2026। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के अंतर्गत दिनांक 01 से 07 नवम्बर 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक-2026’ के पांचवें दिन आज मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में ‘एकल उपयोग प्लास्टिक को कहें ना’ (Say No to Single-use Plastics) थीम पर इज्जतनगर मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों बरेली सिटी, इज्जतनगर, भोजीपुरा, पीलीभीत, पूरनपुर, टनकपुर, खटीमा, लालकुआं, रुद्रपुर सिटी, हल्द्वानी, काठगोदाम, काशीपुर, रामनगर, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज एवं हाथरस सिटी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान यात्रियों, खानपान स्टॉल संचालकों, वेंडरों एवं रेलकर्मियों को एकल उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों तथा पर्यावरण पर पड़ने वाले इसके प्रतिकूल प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत यात्रियों को प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े एवं जूट से बने पुनः उपयोग योग्य थैलों तथा प्लास्टिक की बोतलों के स्थान पर पुनः उपयोग योग्य पानी की बोतलों का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों एवं रेलवे परिसरों को स्वच्छ रखने तथा कचरा निर्धारित कूड़ेदान में डालने की अपील की गई।
इस अभियान के तहत विभिन्न स्टेशनों पर पोस्टर एवं डिजिटल संदेश प्रदर्शित किए गए तथा उद्घोषणा के माध्यम से यात्रियों को जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त वेंडरों से संवाद कर उन्हें एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु शपथ भी दिलाई गई।
रेलवे प्रशासन द्वारा सभी यात्रियों एवं रेलकर्मियों से अपील की गई कि वे दैनिक जीवन में प्लास्टिक के उपयोग को कम करें, पुनः उपयोग योग्य वस्तुओं को अपनाएं तथा स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल रेलवे परिसर बनाए रखने में अपना सक्रिय योगदान दें।

यह भी पढ़ें 👉  सावधान : मदर डेयरी के दूध में गड़बड़झाला

जनसंपर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad