दर्जा राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर का हल्द्वानी में जोरदार स्वागत
उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) हुकम सिंह कुंवर का हल्द्वानी में भव्य सम्मान समारोह
हल्द्वानी। नगर निगम सभागार, हल्द्वानी में उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) हुकम सिंह कुंवर के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, राज्य आंदोलनकारियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
समारोह में मण्डी परिषद अध्यक्ष डॉ अनिल कपूर डब्बू, महापौर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष मीडिया सलाहकार ध्रुव रौतेला ने हुकम सिंह कुंवर की नियुक्ति पर उनको बधाई देते हुए कहा की हुकम दा का राज्य आंदोलन में काफी बड़ा योगदान रहा है उनकी नियुक्ति से राज्य आंदोलनकारियों एवं राज्य की जनता को लाभ मिलेगा, अपने स्वागत में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) हुकम सिंह कुंवर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की यह मेरा नहीं बल्कि उन राज्य के हजारों राज्य आंदोलकारियों का सम्मान है जिन्होंने राज्य आंदोलन में भाग लिया था, उन्होंने खटीमा, मुजफ्फरनगर एवं मसूरी के राज्य आंदोलनकारी शहीदों को याद करते हुए कहा की उनके बलिदान से ही राज्य का निर्माण हुआ था, उन्होंने आश्वस्त किया है की वह शहीद राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का राज्य बनाने के लिए कृत संकल्प हैं, स्वागत समारोह में सभी वक्ताओं ने हुकम सिंह कुंवर की नियुक्ति का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर अनिल खंडेलवाल, पूर्व चेयरमैन हेमन्त सिंह बगड़वाल, एनo बीo गुणवंत, जगमोहन चिलवाल, बालम सिंह बिष्ट, राजकुमार केसरवानी, केदार पलड़िया, हेमचंद पाठक, विनोद घड़ियाल, गोपाल भट्ट, रजत पंत, अजय कृष्ण गोयल, तरुण पंत, जगमोहन बगड़वाल, सुशील उनियाल, बृजमोहन सिजवाली, बलवंत सिंह रावत, धनंजय बेलवाल, तरन्नुम खान, बीना कुंवर, बीना पाठक, गीतांजलि बेमेटा, हरजीत सिंह चड्ढा, राकेश जोशी, अयोध्या प्रसाद केसरवानी, उमेश बेलवाल, योगेश कंडपाल, प्रदीप मिश्रा, पुरन सिंह पूना, कैलाश शाह, राजू शर्मा, नरेश काण्डपाल, दीपक सुयाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता तथा परिषद के माध्यम से उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल होनी चाहिए।
डॉ अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए परिषद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा हुकम सिंह कुंवर के नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा।
ध्रुव रौतेला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार आंदोलनकारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और परिषद के माध्यम से उनकी अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
अपने संबोधन में हुकम सिंह कुंवर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं, सम्मान, पहचान एवं अधिकारों के संरक्षण के लिए परिषद पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने स्थायी राजधानी एवं आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी अपनी स्पष्ट राय रखते हुए कहा कि राज्य निर्माण की मूल भावना के अनुरूप निर्णय लिए जाने चाहिए।
समारोह में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के रामनगर, खटीमा, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारी प्रतिनिधियों तथा राज्य आंदोलनकारियों ने भी भाग लिया। उपस्थित लोगों ने पुष्पगुच्छ एवं सम्मान चिह्न भेंट कर हुकम सिंह कुंवर का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का समापन राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा उत्तराखंड राज्य निर्माण के मूल उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ। सभी उपस्थित लोगों ने हुकम सिंह कुंवर के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए परिषद से जनहित एवं आंदोलनकारियों के हितों में प्रभावी कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मां कोकिला दरबार में किया विशेष पूजन