Advertisement

अनेक मांगों को लेकर मदरसन कर्मचारियों ने की हड़ताल प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नरेबाजी

ख़बर शेयर करें

न्यूनतम वेतन 20000 किए जाने समेत अनेक मांगों को लेकर आज बरेली रोड मोटाहल्दू स्थित मदरसन कंपनी के कर्मचारियों ने जोरदार आंदोलन शुरू किया है तथा कंपनी के बाहर हड़ताल कर दी है फिलहाल मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है तथा कर्मचारियों व प्रबंधन के बीच सुलह वार्ता के प्रयास किये जा रहे हैं बरेली रोड स्थित मोटाहल्दू के समीप मदरसन कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों ने कहा है कि उनका न्यूनतम वेतन 20000 किया जाए तथा शिफ्ट कोई भी हो उसकी समय अवधि 8 घंटे की जाए इसके अलावा कर्मचारियों ने यह भी मांग उठाई है कि कर्मचारियों को लाने ले जाने वाली बसों का मेंटेनेंस सही हो और उसके चालकों का व्यवहार भी सही होना चाहिए इस दौरान नो ब्रेक सिस्टम का भी मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad