बिंदुखत्ता के बीडी जोशी मेमोरियल स्कूल की मुस्कान ने यूके बोर्ड की 10वीं परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता,
बिंदुखत्ता क्षेत्र के बेहद प्रतिष्ठित स्कूल बी डी जोशी मेमोरियल के विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा में जलवा बिखेरा है विद्यालय का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा है वही विद्यालय की मेधावी छात्रा मुस्कान जोशी ने 92.4% अंक प्राप्त कर हाई स्कूल की मेरिट लिस्ट में 23 वां स्थान हासिल किया है मुस्कान जोशी की शानदार सफलता पर सांसद विधायक पूर्व मंत्री समेत अनेक गणमान्य लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए समस्त विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी हैं भोला दत्त जोशी एवं श्रीमती कल्पना जोशी की मेधावी बिटिया मुस्कान बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि की रही है

मुस्कान ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता तथा गुरुजनों को दिया है मुस्कान की सफलता पर स्कूल मैनेजिंग डायरेक्टर किरन जोशी, डॉक्टर ललित जोशी प्रिंसिपल हंसी बहुगुणा के अलावा सांसद अजय भट्ट विधायक डॉ मोहन बिष्ट पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल पूर्व विधायक नवीन दुम्का हरेंद्र बोरा बीना जोशी राजेंद्र सिंह खनवाल कुंदन सिंह मेहता हेमवती नंदन दुर्गापाल प्रदीप सिंह बथ्याल सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती विधायक प्रतिनिधि गोविंद सिंह राणा समाजसेवी शेखर जोशी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं इधर अष्टादशभुजा महालक्ष्मी मंदिर के महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति जी महाराज एवं मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानंद जी प्रचारिका बाई जी ने मुस्कान की सफलता पर उनके परिजनों तथा बीडी जोशी मेमोरियल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर किरन जोशी एवं डॉक्टर ललित जोशी को शुभकामनाएं दी हैं मानव उत्थान सेवा समिति ने शीघ्र ही मुस्कान जोशी को सम्मानित किए जाने का ऐलान भी किया है
महात्मा सत्यबोधानंद जी ने दी बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं