विश्व महिला दिवस पर महिला कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेगा पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल

ख़बर शेयर करें

विश्व महिला दिवस पर पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल द्वारा महिला कर्मचारियों के लिए शनिवार 7 मार्च को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा इज्जत नगर मंडल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर नाग द्वारा जारी सर्कुलर के मुताबिक रोड नंबर 2 स्थित अधिकारी क्लब में इज्जत नगर मंडल में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा उपरोक्त स्वास्थ्य शिविर में बीएमडी हीमोग्लोबिन ब्लड शुगर थायराइड आदि की जांच की जाएगी तथा चिकित्सा विशेषज्ञों के द्वारा उचित परामर्श भी दिया जाएगा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक बताया गया है कि उक्त शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में डीआरएम रेलवे इज्जत नगर मंडल रहेंगी उक्त शिविर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad