अब गांव-गांव में खुलेगी पोषण वाटिका, विकास खंड हल्द्वानी की इस ग्रामसभा में लगा शिविर
कृषि विज्ञान केंद्र ज्योलिकोट द्वारा ग्राम सभा में प्रशिक्षण शिविर लगाकर महिला किसानों को पोषण वाटिका की अवधारणा से जागरूक किया जा रहा है इसके तहत महिला किसानों को बताया जा रहा है कि खरीफ की फसल में किस प्रकार से सब्जियों का उत्पादन करना है और कम जमीन में भी ताजी एवं केमिकल फ्री सब्जियों का उत्पादन कैसे किया जा सकता है बीते दिवस कृषि विज्ञान केंद्र ज्योलिकोट की सीनियर साइंटिस्ट डॉक्टर सुधा जुकरिया के नेतृत्व में विकासखंड हल्द्वानी की दुम्का बंगर बच्चीधर्मा ग्राम सभा में किसान महिलाओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया और उन्हें पोषण वाटिका की अवधारणा से रूबरू कराते हुए इस सीजन में होने वाली फसल विशेष कर सब्जियों के उत्पादन की जानकारी दी गई तथा बताया गया कि किस प्रकार से पोषक तत्वों से युक्त स्वास्थ्यवर्धक सब्जी का उत्पादन कम जमीन में भी किया जा सकता है जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में भी सहायता मिलेगी और पोषण अभियान भी सार्थक होगा डॉक्टर सुधा जुकरिया ने बताया कि इस मौसम में लौकी कद्दू तोरई भिंडी मिर्च धनिया करेला एवं बैगन की पैदावार की जा सकती है एक दिवसीय प्रशिक्षण के बाद स्थानीय किसान महिलाओं ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र ज्योलिकोट द्वारा दिए गए प्रोत्साहन से उनके अंदर भी आत्मविश्वास बना है और वह सब्जियों का उत्पादन कर स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में मुकाम हासिल करेंगे यहां मुख्य रूप से ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी राजेश्वरी शाह मुन्नी बिष्ट विमला पांडे रेवती देवी समेत अनेक महिलाओं ने प्रतिभाग किया
आज मोहिनी एकादशी पर इस मंत्र का जाप होता है अत्यंत फलदाई
हल्द्वानी में आयोजित सत्संग में जन जागरण पर दिया गया जोर