प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मां कोकिला दरबार में किया विशेष पूजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष के कार्यकाल के पूर्ण होने पर जगह-जगह खुशी का माहौल है भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अनेक कार्यक्रमों के द्वारा केंद्र सरकार की उपलब्धियां को बताने के साथ ही प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की प्रार्थना की जा रही है उत्तराखंड के प्रख्यात न्यायकारी देवी के मंदिर मां कोटगाड़ी मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूजा अर्चना की जनपद पिथौरागढ़ के पांखू नामक स्थान पर न्यायकारी मां कोकिला जिसे कोट गाड़ी भी कहते हैं का प्रख्यात दरबार है मां कोटगाड़ी को त्वरित फल देने वाली देवी के रूप में मान्यता है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा ग्रामीण मण्डल बेरीनाग ने माँ कोटगाड़ी के धाम में पूजा-अर्चना व फल वितरण कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र की निरंतर प्रगति, जनकल्याण तथा विकसित भारत के संकल्प की कामना की। इस अवसर कार्यक्रम के संयोजक विधायक फकीर राम, सहसंयोजक सदस्य समाज कल्याण समिति उत्तराखंड दीपक नेवलिया जी,ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष मनोज कार्की , मण्डल महामंत्री देवराज रौतेला, युवा मोर्चा के अध्यक्ष सोनू वर्मा , मण्डल उपाध्यक्ष हरीश महारा , मण्डल मंत्री चन्द्र शेखर जोशी, मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप ,बूथ अध्यक्ष कोटगाड़ी पुरान पाठक , सोशल मीडिया प्रभारी जगदीश कार्की, अनिल कुमार दीपक पाठक सहित आदि मौजूद रहे।