लालकुआं में पेयजल का स्थाई समाधान विधायक ने कर दिया यह बड़ा काम
विधायक ने पेयजल की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम उठाते हुए लाल कुआं में आज 14 करोड़ की लागत से ओवरहेड वॉटर टैंक का शिलान्यास किया इस दौरान विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने कहा की मूलभूत आवश्यकताओं के समाधान को सरकार हर संभव प्रयास कर रही है और उत्तराखंड सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी व्यक्ति मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे उन्होंने इस दौरान क्षेत्र वासियों का भी आह्वान कर कहा कि वह मूलभूत समस्याओं के समाधान को सहयोग पूर्ण रवैया अपनाए

क्योंकि जनता की जागरूकता से ही समस्याओं का समाधान जल्दी किया जा सकता है आज वेद मंत्रों की गूंज के बीच 25 एकड़ रोड निकट भोला मंदिर पर पेयजल के स्थाई समाधान के लिए ओवरहेड वॉटर टैंक का शिलान्यास किया गया इस दौरान विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट का क्षेत्रवासियों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट संजीव शर्मा जीवन कबड्वाल डॉक्टर राजकुमार सेतिया उमेश तिवारी धर्मवीर मौर्य लाल चंद्र सिंह सुरेंद्र सिंह लौटनी जमील अहमद राजलक्ष्मी पंडित गीता शर्मा दीवान सिंह बिष्ट विनोद श्रीवास्तव संजय सिंह आदि मौजूद रहे
प्रधान के समर्थन में क्षेत्र के ग्राम प्रधान हुए एकजुट आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में दी तहरीर
प्रधान प्रकरण में देवभूमि उद्योग-व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष का बयान निष्पक्ष जांच की मांग
सनातन संस्कृति का ध्वजवाहक है महालक्ष्मी मंदिर:तारा पांडे
हल्द्वानी में मुख्यमंत्री ने किया वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित