प्रदीप बथ्याल बने बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें

प्रदीप सिंह बथ्याल को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिंदुखत्ता का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है प्रदीप सिंह बथ्याल के अध्यक्ष बनते ही कांग्रेस तथा उससे जुड़े फ्रंटल संगठनों में खुशी की लहर व्याप्त है तथा सभी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण पर दिए जाने पर पार्टी संगठन का आभार व्यक्त किया है इधर प्रदीप सिंह बथ्याल ने उन्हें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पार्टी संगठन ने जो उन पर भरोसा जताया है उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरेंगे तथा पार्टी वह फ्रंटल संगठनों को साथ लेकर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे उल्लेखनीय है कि प्रदीप सिंह इससे पूर्व में बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रहे हैं तथा पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में उनका सराहनीय योगदान है वह पार्टी के एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में भी जाने जाते हैं इधर प्रदीप सिंह बथ्याल के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र सिंह बोरा कुंदन सिंह मेहता राजेंद्र सिंह खनवाल पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पुष्कर सिंह दानू प्रमोद कलोनी हेमवती नंदन दुर्गापाल मोहन चंद्र कुडाई गिरधर बम हरीश बिसौती बीना जोशी मीना कपिल उर्मिला धामी आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad