आतंक का पर्याय बना अजगर वन विभाग की गिरफ्त में
लंबे समय से आतंक का पर्याय बन चुका अजगर आखिरकार आज वन विभाग की गिरफ्त में आ ही गया वन विभाग की गौला रेंज की टीम ने अजगर को कब्जे में लेकर ग्रामीणों को राहत प्रदान की है गोला रेंज अंतर्गत लाल कुआं के संजय नगर द्वितीय स्थित बिंदुखत्ता गांव में अजगर का खौफ लंबे समय से दिखाई दे रहा था

जिसको लेकर के आसपास के लोगों में भय का माहौल बना हुआ था ग्रामीणों ने इसकी सूचना गोला रेंज के उच्चाधिकारी को भी दी जिस पर आज गौला रेंज के अनुभाग अधिकारी शंकर दत्त पनेरू तथा वन बीट अधिकारी बलवंत सिंह खाती ने अपनी कार्य कुशलता का परिचय देते हुए विशालकाय अजगर को कैद कर लिया जिससे अब उच्च अधिकारियों की राय के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा

इधर ग्रामीणों ने दोनों ही वन विभाग के अनुभाग अधिकारी एवं वन वीट अधिकारी की प्रशंसा की है अजगर को लेकर लोगों में गजब का उत्साह भी दिखाई दिया तथा बड़ी संख्या में लोग अजगर को कैद करते हुए अपने कमरे में भी कैद करते नजर आए
आस्था के दरबार में श्रद्धालुओं की कतार, सिंघल फॉर्म हल्दूचौड़ देवी मंदिर में आस्था का सैलाब