सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ से नवाजे गए रेलवे के यह जांबाज कर्मचारी
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल
प्रेस विज्ञप्ति
बरेली 19 मार्च, 2026ः महाप्रबन्धक पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर ने महाप्रबन्धक सभाकक्ष, गोरखपुर में 18 मार्च, 2026 को संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 03 कर्मचारियों को ‘सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ‘ घोषित कर नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
जिसमें इज्जतनगर मंडल के इंजीनियरिंग विभाग में सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ), कासगंज के अधीन ट्रैकमेन्टेनर के पद पर कार्यरत श्री राजकुमार बघेल ने 03 जनवरी, 2026 को कासगंज-मथुरा खंड पर कासगंज-मारहरा ब्लॉक खंड के बीच शीतकालीन पैट्रोलिंग कार्य के दौरान देखा कि किमी. 250/2-3 में रेल टूटी हुई है तथा कासगंज से आ रही गाड़ी को फ्रैक्चर लोकेशन पर पहुँचने से पहले ही रोका और तुरंत इसकी सूचना एरिया कंट्रोल एवं रेलपथ पर्यवेक्षक को दिया। श्री बघेल की सजगता और सतर्कता से एक सम्भावित घटना को रोका जा सका।
(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर।


रंगारंग कार्यक्रम एवं अनेक प्रतियोगिताओं के साथ संपन्न हुआ पंखुड़ियां महोत्सव, विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट, दीपेंद्र कोश्यारी समेत अनेक गणमान्य बने महोत्सव के साक्षी
रंगारंग कार्यक्रम के मनाया गया पंखुड़ियां महोत्सव, विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट, दीपेंद्र कोश्यारी समेत अनेक गणमान्य बने महोत्सव के साक्षी
बंगलामुखी महायज्ञ को लेकर जोरदार उत्साह कल रात्रि से 12 घंटे तक चलेगा अखंड महायज्ञ
BJP leader koshiyari participate in this program