अन्ना हजारे से मिले भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, अनेक विषयों पर करी चर्चा

ख़बर शेयर करें

भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती अपनी अनेक राज्यों की यात्रा के दौरान महाराष्ट्र रालेगढ़ सिद्धि पहुंचे जहां उन्होंने महान समाजसेवी क्रांतिकारी अन्ना हजारे से भेंट कर राजनीति से जुड़े अनेक विषयों पर चर्चा की जीवन चंद्र उप्रेती ने पार्टी के सिद्धांत दायित्वशीलता पारदर्शिता एवं जवाबदेही के संदर्भ में अवगत कराया तथा अन्ना हजारे से उन्होंने राजनीति में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस समेत स्वच्छ राजनीति के संदर्भ में भी मार्गदर्शन प्राप्त किया उल्लेखनीय की जीवन चंद्र उप्रेती पूर्व में नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं वर्तमान में उत्तराखंड के अनेक सीटों पर प्रत्याशियों का चयन कर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जोरदार उपस्थिति दर्ज करने की रणनीति तैयार कर रहे हैं श्री उप्रेती द्वारा उत्तराखंड के अनेक जनपदों में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ मिशन 2027 पर भी व्यापक रणनीति शुरू की गई है

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad