Advertisement

रेलवे ने जारी किए पेंशनर्स के डिजिटल प्रमाण पत्र

ख़बर शेयर करें

लालकुआं, कासगंज एवं पीलीभीत स्टेशनों पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, 53 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल प्रमाण पत्र

बरेली,। मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में मंडल रेल प्रशासन द्वारा पेंशनभोगियों की सुविधा एवं उनके कल्याण को ध्यान में रखते हुए लालकुआं, कासगंज एवं पीलीभीत रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविरों का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल

इन शिविरों के माध्यम से कुल 53 पेंशनभोगियों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए गए। इस पहल का उद्देश्य सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया को सरल, सुगम एवं सुविधाजनक बनाना है, ताकि उन्हें इसके लिए अनावश्यक भागदौड़ न करनी पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के समाज सेवी विशाल वर्मा ने हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा से पेंशनभोगी घर बैठे अथवा शिविरों के माध्यम से ऑनलाइन अपना जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। रेल प्रशासन की इस पहल से पेंशनभोगियों को समय की बचत के साथ-साथ डिजिटल सेवाओं का लाभ भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी और लोहाघाट विधानसभा सीट से राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर ने पेश की दावेदारी

जनसंपर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad