रेलवे का स्वच्छता से स्वागत अभियान जारी
बरेली, 28 जुलाई 2026। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार तथा मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में आज इज्जतनगर मंडल में ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान के अंतर्गत व्यापक स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
इस अभियान के अंतर्गत मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों—काठगोदाम, लालकुआँ, रुद्रपुर सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद एवं कन्नौज सहित विभिन्न स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय, शौचालय, रेलवे ट्रैक तथा अन्य यात्री सुविधाओं वाले क्षेत्रों की मशीनीकृत एवं गहन सफाई कराई गई, साथ ही यात्रियों को स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाए रखने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग के लिए जागरूक किया गया। अभियान को जन-सहभागिता का स्वरूप देने के उद्देश्य से ईएनएचएम एवं ऑनबोर्ड फ्रंटलाइन स्टाफ ने ‘स्वच्छता से स्वागत’ संदेश अंकित बैज धारण कर जन-जागरूकता रैलियां निकालकर आमजन को स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया जा रहा है तथा अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से भी किया जा रहा है।
जनसंपर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर