रेलवे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें



बरेली, 02 जुलाई, 2026ः आज पूर्वोत्तर रेलवे मंडल क्रीड़ा संघ, इज्जतनगर के तत्वावधान में आयोजित अंतर्विभागीय खेल प्रतियोगिताओं एवं समर कैम्प खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को रोड नं. 2 अधिकारी क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा द्वारा मंडल में आयोजित होने वाली अंतर्विभागीय प्रतियोगिताओं में कैरम, शतरंज, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, फुटबॉल, वॉलीबॉल एवं क्रिकेट तथा समर कैम्प खेलकूद प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल, ताइक्वांडो, एथलेटिक्स, हॉकी, कबड्डी एवं बैडमिंटन जैंसी विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया तथा उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित सभी खेलों के कोच, रेफरी, अम्पायर आदि को भी सम्मानित किया।
अपने संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा ने कहा कि बच्चों एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन अत्यंत आवश्यक है। खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेंगे तथा वे रेलवे और देश का नाम गौरवान्वित करेंगे।


पुरस्कार वितरण समारोह में मंडल क्रीड़ा अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी) श्री राज कुमार, मुख्य कारखाना प्रबंधक/वर्कशाॅप, समस्त शाखाधिकारी, क्रीड़ा सचिव, मान्यता प्राप्त यूनियनों के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी, रेलकर्मी तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

(सफदर हुसैन)
जनसम्पर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर



Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad