जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर रेलवे ने दिया जोर

ख़बर शेयर करें

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बरेली, रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के तहत आज इज्जतनगर मंडल में जल एवं ऊर्जा संरक्षण विषय पर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  बाघ तेंदुए की आबादी क्षेत्र में चहलकदमी की आशंका को लेकर वन विभाग अलर्ट मोड पर, सर्च अभियान जारी

अभियान के अंतर्गत कासगंज, लालकुआं, रामनगर एवं टनकपुर कोचिंग डिपो स्थित जल पुनर्चक्रण संयंत्रों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई तथा सीबीगंज ऑटोमेटिक कोच वॉशिंग प्लांट में उपचारित जल के अधिकतम पुनः उपयोग पर विशेष बल दिया गया। साथ ही कर्मचारियों, यात्रियों एवं अन्य हितधारकों को जल संरक्षण, ऊर्जा बचत तथा प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नहीं थम रहा शुद्धिकरण विवाद कांग्रेस ने लालकुआं में दोषियों के खिलाफ दी तहरीर

रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों एवं कॉलोनियों में पोस्टर एवं बैनरों के माध्यम से जल संरक्षण, ऊर्जा दक्षता, पुनर्चक्रण, ई-कचरा प्रबंधन तथा सतत जीवनशैली का संदेश प्रसारित किया गया। मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार अपनाने एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में जनभागीदारी की आवश्यकता पर भी विशेष जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बाघ तेंदुए की आबादी क्षेत्र में चहलकदमी की आशंका को लेकर वन विभाग अलर्ट मोड पर, सर्च अभियान जारी

कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों, हाउसकीपिंग स्टाफ एवं अन्य हितधारकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad