पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे ने किए व्यापक इंतजाम

ख़बर शेयर करें

बरेली 09 जून 2026ः मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में आज पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी, बदायूँ, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, पीलीभीत आदि स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा तथा सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं।

स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों, फुट ओवर ब्रिज तथा प्रवेश-निकास द्वारों पर आरपीएफ एवं जीआरपी की अतिरिक्त तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की गई है। भीड़ नियंत्रण एवं निगरानी के लिए विशेष गश्त की जा रही है। भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों एवं अभ्यर्थियों हेतु शीतल पेयजल एवं शरबत वितरण की व्यवस्था भी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पहुंची जन-जन की सरकार, विधायक ने कसे अधिकारियों के पेंच

यात्रियों की सहायता के लिए स्टेशन परिसर में अस्थायी “RPF May I Help You” बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां ट्रेनों, प्लेटफार्मों एवं अन्य आवश्यक जानकारियों संबंधी सहायता प्रदान की जा रही है। महिला, वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांग यात्रियों को प्राथमिकता के आधार पर सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है, साथ ही, पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से सुरक्षा संबंधी संदेश एवं ट्रेन परिचालन की सूचनायें लगातार प्रसारित की जा रही हैं। यात्रियों को जहरखुरानी, चोरी एवं अन्य अपराधों से सतर्क रहने तथा किसी भी सहायता हेतु रेलवे हेल्पलाइन 139 अथवा निकटतम आरपीएफ/जीआरपी कर्मी से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल

रेलवे प्रशासन के साथ आरपीएफ/जीआरपी के समन्वय से भर्ती परीक्षा अवधि के दौरान सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने किया मां अवंतिका धाम में नवनिर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण

कृते जनसंपर्क अधिकारी,
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर

Advertisement
Ad Ad Ad Ad