Advertisement

रेलवे इस दिन करेगी पेंशन अदालत का आयोजन

ख़बर शेयर करें

 बरेली । रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार पूर्वाेत्तर रेलवे, इज्जतनगर मण्डल की मण्डल रेल प्रबन्धक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्ग दर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी श्री संदीप सिंह के नेतृत्व में पेन्शनरों/पारिवारिक पेंशनरों के पेन्शन संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु दिनांक 15 दिसम्बर, 2026 दिन मंगलवार को पेंशन अदालत-2026 का आयोजन किया जायेगा।	 
इसके अन्तर्गत पेंशन से संबंधित मामलों के आवेदन पत्र दिनांक 31 अक्टूबर 2026 तक सभी अपेक्षित प्रपत्रों के साथ 03 प्रतियों में इज्जतनगर मण्डल कार्यालय के ’ई.जी.आर.एस.’ केन्द्र, पर अथवा डाक द्वारा प्रेषित कर सकते है। इसके पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नही किया जायेगा।
आवेदन पत्र में कर्मचारी/आवेदक/भूतपूर्व कर्मचारी का नाम/पदनाम/विभाग/कार्यस्थल, कर्मचारी से सम्बन्ध, भूतपूर्व कर्मचारी की सेवानिवृत्ति/मृत्यु तिथि, पी.पी.ओ. की छाया प्रति, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की छाया प्रति, बैंक विवरण (खाता संख्या, आई.एफ.एस.सी. कोड, बैंक का नाम), मोबाइल नम्बर, ई-मेल आईडी तथा पत्राचार का पता (पिन कोड सहित) एवं पेंशन संबंधित दावा स्पष्ट रूप से इंगित, हस्ताक्षर एवं प्रपत्रों सहित होना चाहिए।

आवेदन पे्रषित करने का पताः-
वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी,
मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय, पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मण्डल
बरेली, उत्तर प्रदेश, पिन कोड -243122

यह भी पढ़ें 👉  समाज सेवी विशाल वर्मा ने किया जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध

जनसंपर्क अधिकारी
पूर्वाेत्तर रेलवे इज्जतनगर

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad