रानी लक्ष्मीबाई केसरिया माधव संस्थान ने श्रवण तिवारी को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें

रानी लक्ष्मी बाई केसरिया माधव संस्थान (पंजीकृत ट्रस्ट) के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय विनोद कुमार द्विवेदी जी द्वारा आज कानपुर स्थित जरौली फेस टू प्रदेश कार्यालय पर श्रवणानंद महाराज (श्रवण तिवारी) जी को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद द्विवेदी जी द्वारा बताया गया की रानी लक्ष्मीबाई केसरिया माधव संस्थान हमारे महापुरुषों के त्याग और बलिदान को आम जनमानस तक पहुंचाने का एक प्रयास है

। हमारा राष्ट्र समृद्ध समाज, समृद्ध राष्ट्र के रास्ते पर आगे बढ़ेगा इसके लिए समाज को जोड़कर एक बड़ा अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरिओम भदौरिया, संजीव त्रिपाठी जी, अमरनाथ द्विवेदी “अन्ना” जी, गुड्डू शुक्ला जी, आकाश प्रजापति जी, राजीव त्रिपाठी जी, भोला केसरवानी जी, देवेंद्र शुक्ला जी, संजय सविता जी, नितिन दिक्षित जी आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad