देशभक्ति की अलख जगाता रानी लक्ष्मीबाई केसरिया माधव संस्थान

ख़बर शेयर करें

रानी लक्ष्मीबाई केसरिया माधव संस्थान देश के महान क्रांतिकारी बलिदानियों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत कर रहा है राष्ट्रभक्ति की इसी महान प्रेरणा को जागृत करने के उद्देश्य से रानी लक्ष्मीबाई केसरिया माधव संस्थान द्वारा दिल्ली में बीते दिवस स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक मंगल पांडे के शहीद दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान जाने माने संत महात्माओं के अलावा समाज के प्रबुद्ध लोगों ने हिस्सा लिया तथा कवि गोष्ठी के माध्यम से भी राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वीर रस से युक्त कविताओं का सुंदर पाठ किया गया रानी लक्ष्मीबाई केसरिया माधव संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद द्विवेदी ने दूरभाष पर हुई वार्ता पर बताया कि देश की एकता अखंडता एवं संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने के लिए प्रत्येक नागरिक के अंदर राष्ट्र प्रेम एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत बनाना है इसी उद्देश्य से रानी लक्ष्मीबाई केसरिया माधव संस्थान की स्थापना की गई है जो संपूर्ण भारतवर्ष में कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में राष्ट्र प्रेम का भाव जाग्रत करती है तथा देश के महान क्रांतिकारी बलिदानों के जीवन पर आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा भी प्रदान करती है उन्होंने बताया कि नई दिल्ली में मंगल पांडे बलिदान दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उपस्थित लोगों ने महान देशभक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल पांडे को श्रद्धा सुमन अर्पित किये इस दौरान भव्य कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया यहां मुख्य रूप से स्नेहानंद महाराज जी संत श्री श्रवण महाराज जी माहेश्वरी दास महाराज जी डॉक्टर प्रवीण शर्मा जी अनुराग सेठ जी नीतू त्यागी आकांक्षा विद्यार्थी, अंशु चौधरी डॉक्टर ज्योति उपाध्याय बृजेंद्र प्रताप सिंह डॉक्टर रविकांत शर्मा डॉक्टर बंसल गोयल ओम प्रकाश सिंह एन आर गर्ग कुलदीप भारद्वाज मनोज वशिष्ठ चंद्रकांत शर्मा गोपाल दत्त कैप्टन डॉक्टर ज्योति उपाध्याय विशाल अरोड़ा मुकेश संगम अनमोल रंगनाथ तिवारी गोपाल शर्मा माधव तुकाराम खेडकर शरद ओंकार सोनिया शर्मा संजय कौशिक ओमप्रकाश सपरा अंशु छोकर, निशांत शर्मा समेत अनेकों सम्मानित लोग मौजूद रहे कार्यक्रम के आयोजक विनोद द्विवेदी देवेंद्र सिंह चौधरी विशाल अरोड़ा विनोद झा शिवराम मिश्रा ने सफल कार्यक्रम पर उपस्थित महानुभावों का आभार व्यक्त किया है