प्रख्यात पर्यावरणविद् डॉ आशुतोष पंत ने बेजुबानों की मदद को बढ़ाया कदम
टांडा जंगल में पशुओं के लिये पानी की व्यवस्था की गई।
प्रमुख पर्यावरण विद डॉक्टर आशुतोष पंत ने जहां अब तक 5 लाख पौधों का निशुल्क वितरण कर महत्वपूर्ण कार्य किया है वहीं उन्होंने जंगली जानवरों के लिए भी गजब की दरिया दिली दिखाई है भीषण गर्मी में जंगली जानवरों को पेयजल की दिक्कत न हो इसके लिए उन्होंने टाडा जंगल में सीमेंट से निर्मित 20 हौदियां लगाई है जिससे काफी हद तक बेजुबानों को पीने का पानी उपलब्ध हो जाएगा हल्द्वानी से रुद्रपुर के बीच टांडा जंगल में जंगली पशुओं के लिये पानी की व्यवस्था करने के उद्देश्य से सीमेंट से निर्मित 20 हौदियां लगाई गईं। इनमें कुल 3000 लीटर से अधिक पानी आ जाएगा जो जंगली जानवरों की प्यास बुझाने में कुछ मदद करेगा। और समय तो जंगल में खूब पानी रहता है लेकिन गर्मियों में जानवर पानी की एक एक बूंद को तरस जाते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ इसी तरह के वीडियो देखकर मेरे मन में आया कि इनके लिए कोई व्यवस्था करनी चाहिए़। दो पंत ने बताया कि उन्हें यह सब करने की प्रेरणा उनके पिता सुशील चंद्र पंत जी। से मिली जो हमेशा सेवा करने की सीख देते थे तो उनकी स्मृति में जानवरों के लिये कुछ करने का सोचा। टांडा के रेंजर रूप नारायण गौतम जी से बात की तो उन्होंने यहां पानी के पात्र रखने की इजाजत दी साथ ही सहयोग का आश्वासन भी दिया।
सीमेंट के पात्र बनाने वाले ने बहुत समय लगा दिया नहीं तो ये पात्र डेढ़ महीने पहले ही लग जाते, खैर ये सीमेंट के मजबूत पात्र हैं और जमीन में गाड़ दिए गए हैं तो कई साल चलने की उम्मीद है।
सहयोग के लिए। उन्रेंहोंने रेंजर श्री रूप नारायण गौतम, डिप्टी रेंजर श्री वीरेंद्र पड़ियार, श्री राकेश पन्त, श्री शशि वर्धन अधिकारी और वन कर्मियों का हृदय से आभारी व्यक्त किया
कार रोड बिंदुखत्ता में दिल्ली सरकार का पुतला फूंका
भाजपा नगर अध्यक्ष तारा पांडे ने किया वार्ड नंबर एक आंगनवाड़ी केन्द्र में राष्ट्रीय पोषण महा अभियान का शुभारंभ
17 सितंबर को होगी बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम सुनवाई
नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया लालकुआं में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ
दायित्वशीलता, जवाबदेही पारदर्शिता के मूलमंत्र के साथ जीवन चंद्र उप्रेती का जनसंपर्क जारी