सद्भावना सम्मेलन को संबोधित करेंगे प्रख्यात प्रखर वक्ता विभु जी महाराज
एक राष्ट्र एक ध्वज एक आत्मा के जय घोष के साथ धर्म अध्यात्म एवं सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ मानव धर्म का जन-जन को महान संदेश देने वाली मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में कल 25 अप्रैल दिन शनिवार को विराट सद्भावना सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें आध्यात्मिक जगत की महान विभूति परम पूज्य विभु जी महाराज का आशीर्वाद स्वरुप उद्बोधन प्राप्त होगा

मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानंद जी के हवाले से आई जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर स्थित सलेमपुर बघाई सादात में कल 25 अप्रैल को शाम 4:00 से रात्रि 8:00 बजे तक सद्भावना सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें परम पूज्य विभुजी महाराज जी का सागर्वित प्रवचन सुनने का सौभाग्य प्राप्त होगा इसके अलावा अनेक आत्मा अनुभवी संत महात्माओं के द्वारा भी सद्भावना सम्मेलन रूपी ज्ञान गंगा में हृदय स्पर्शी विचारों का प्रवाह किया जाएगा
भ्रमण पर निकला रेलवे कर्मचारियों का दल
रानी लक्ष्मीबाई केसरिया माधव संस्थान ने श्रवण तिवारी को बनाया प्रदेश अध्यक्ष
श्री हंस प्रेम योग सतपाल महाराज आश्रम संजय नगर बिंदुखत्ता में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव
उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने किया गोला तटवर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण