सद्भावना सम्मेलन: महात्मा सत्यबोधानंद जी ने दिया आमंत्रण
बिंदुखत्ता में 15 फरवरी को होने वाले सद्भावना सम्मेलन की तैयारियां जोरों से चल रही है कार्यक्रम के मुख्य संयोजक महात्मा सत्यबोधानंद जी ने विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल पूर्व विधायक नवीन चंद दुम्का समाजसेवी हेमवती नंदन दुर्गापाल समेत अनेक लोगों से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रण दिया इस दौरान महात्मा सत्यबोधानंद जी ने सभी से 15 फरवरी को आने का आग्रह किया उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संत सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज विराट सद्भावना सम्मेलन को संबोधित करेंगे उक्त सम्मेलन 15 फरवरी को 11:00 बजे से श्री हंस प्रेम योग आश्रम संजय नगर द्वितीय बिंदुखत्ता में आयोजित होगा महात्मा सत्यबोधानंद ने बताया कि सम्मेलन की सफलता के लिए 66 विभागों का गठन किया गया है और 66 विभागों में कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दे दी गई है उन्होंने बताया कि सम्मेलन की सफलता के लिए स्थानीय श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह बना हुआ है