वन विभाग के सौजन्य से संत निरंकारी मिशन ने शुरू किया महा वृक्षारोपण अभियान

ख़बर शेयर करें

तराई केंद्रीय वन प्रभाग की हल्द्वानी रेंज तथा संत निरंकारी मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आज विकासखंड हल्द्वानी की दुम्का बंगर बच्ची धर्मा ग्राम सभा मैं वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया वन विभाग द्वारा संत निरंकारी मिशन को 1000 पौधे भेंट किए गए हैं इस दौरान पीपल बरगद गुलमोहर जामुन, कनेर नीम आंवला इत्यादि के छायादार औषधीय गुणों से भरपूर पौधों का रोपण किया गया दुम्का बंगर बच्चीधर्मा हल्दूचौड़ ग्राम सभा अंतर्गत गन्ना सेंटर से लाल कुआं की ओर तराई केंद्रीय वन प्रभाग के हल्द्वानी रेंज में पौधों का रोपण किया गया यहां मुख्य रूप से वरिष्ठ समाज सेवी हेमवती नंदन दुर्गापाल ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य समाजसेवी रोहित बिष्ट संत निरंकारी मिशन के प्रताप बिष्ट आनंद सिंह नेगी ,दीपक, नंदन धर्मेंद्र यादव यमुना के अलावा वन विभाग के नवीन गिरी गोस्वामी तेज प्रताप सिंह गणेश सिंह धर्मेंद्र मेहरा नीरज रावत लक्ष्मी दत्त भट्ट हेमचंद्र जोशी उर्मिला रानी ललिता पाठक आदि मौजूद रहे वन विभाग एवं संत निरंकारी मिशन के संयुक्त तत्वाधान में चले इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों का भी भरपूर सहयोग मिला जिससे मुख्य रूप से सागर स्टोन कंपनी पाल स्टोन कंपनी बिहारी भाई लकी टेलीकॉम आदि प्रमुख है