मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा हुआ लालकुआं में सत्संग का आयोजन
मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा यहां लालकुआं के अंबेडकर पार्क में भव्य सत्संग समारोह का आयोजन किया गया महात्मा आलोकानंद जी ने ईश्वर अंश जीव अविनाशी का तात्पर्य समझाते हुए विस्तार से दृष्टांत प्रस्तुत किया कहा कि वर्तमान समय में व्यक्ति ज्ञान एवं विवेक के अभाव में उस वस्तु को अपना समझ चुका है जो नश्वर है और उसे ना समझने की भूल कर रहा है जो वास्तव में उसका अस्तित्व है महात्मा आलोकानंद ने कहा कि सत्संग व्यक्ति को उसकी आध्यात्मिक चेतना का जागरण करते हुए उसे कलिकाल की तमाम निर्मूल आशंकाओं से दूर करता हुआ परमपिता परमात्मा का ज्ञान करा देता है इस अवसर पर अनेक स्थानों से आए हुए प्रेमी श्रद्धालुओं ने सुंदर भजन कीर्तनों की प्रस्तुति कर माहौल को भक्ति रस से सराबोर कर दिया पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल के पुत्र हेमवती नंदन दुर्गापाल ,क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन के संयोजक राजेंद्र दुर्गापाल समाजसेवी प्रकाश जैन जीवन चंद्र उप्रेती आदि ने मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आध्यात्मिक क्रांति की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को अत्यंत सराहनीय बताया तथा कहा कि वे लोग धन्य हैं जिन्हें सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज जी का सानिध्य प्राप्त हो रहा है यहां मुख्य रूप से भुवन चंद भट्ट भगवान दास वर्मा सियाराम अग्रवाल संजय वर्मा संभू दत्त नैनवाल स्वामीनाथ पंडित प्रेमनाथ पंडित विशंभर गौड गणेश उप्रेती हरीश सनवाल जवाहर सिंह दानू अजय उप्रेती देवेंद्र सिंह भंडारी हरीश पलड़िया रामकिशोर अग्रवाल प्रकाश वीर जैन मीना रावत माला मौर्य राजलक्ष्मी पंडित तारा पांडे चंद्रा मेलकानी मधु अग्रवाल मीना सपरा नंदी उप्रेती रामवती बसंती दानू पुष्पा भट्ट रूबी पंडित ,वंशिका, रेखा वर्मा उर्मिला अग्रवाल रामवती शकुंतला कार्की समेत आने को लोग शामिल रहे
प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मां कोकिला दरबार में किया विशेष पूजन