बिंदुखत्ता में हुआ सत्संग का आयोजन

ख़बर शेयर करें

श्री हंस प्रेम योग आश्रम संजय नगर बिंदुखत्ता में आज साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया इस दौरान युवा संत महात्मा आलोकानंद जी ने सत्संग की महिमा का सुंदर बखान करने के साथ-साथ सावन माह के पावन महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि समस्त वेद पुराणों में सत्संग की महिमा है अर्थात सत्संग ही समस्त धर्म ग्रंथो का सार है सत्संग के द्वारा ही व्यक्ति में विवेक जागृत होता है और विवेकशील व्यक्ति के द्वारा ही धरती पर स्वर्ग के अवतरण “की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है उन्होंने कहा कि सत्संग को जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए क्योंकि यह हमारी सनातन संस्कृति का सबसे महत्वपूर्ण आधार स्तंभ है अर्थात सब कुछ इसी में समाया है जिसने सत्संग की महिमा को जान लिया फिर उसके लिए इस संसार में समझने के लिए कुछ भी दुर्लभ नहीं है यहां मुख्य रूप से स्वामीनाथ पंडित उमेद सिंह रावत ध्यान सिंह रावत केसर सिंह धामी शकुंतला कार्की आशा नौर्की, समेत अनेकों श्रद्धालु मौजूद रहे